Artwork

Innhold levert av Nayi Dhara Radio. Alt podcastinnhold, inkludert episoder, grafikk og podcastbeskrivelser, lastes opp og leveres direkte av Nayi Dhara Radio eller deres podcastplattformpartner. Hvis du tror at noen bruker det opphavsrettsbeskyttede verket ditt uten din tillatelse, kan du følge prosessen skissert her https://no.player.fm/legal.
Player FM - Podcast-app
Gå frakoblet med Player FM -appen!

Bahurupiya | Madan Kashyap

3:31
 
Del
 
Manage episode 423294417 series 3463571
Innhold levert av Nayi Dhara Radio. Alt podcastinnhold, inkludert episoder, grafikk og podcastbeskrivelser, lastes opp og leveres direkte av Nayi Dhara Radio eller deres podcastplattformpartner. Hvis du tror at noen bruker det opphavsrettsbeskyttede verket ditt uten din tillatelse, kan du følge prosessen skissert her https://no.player.fm/legal.

बहुरूपिया | मदन कश्यप

जब वह पास आया

तो पाँव में प्लास्टिक की चप्पल देखकर

एकदम से हँसी फूट पड़ी

फिर लगा

भला कैसे संभव है

महानगर की क्रूर सड़कों पर नंगे पाँव चलना

चाहे वह बहुरूपिया ही क्यों न हो

वैसे उसने अपनी तरफ़ से कोशिश की थी

दुम इतनी ऊँची लगायी थी

कि वह सिर से काफ़ी ऊपर उठी दिख रही थी

बाँस की खपच्चियों पर पीले काग़ज़ साटकर बनी गदा

कमज़ोर भले हो

चमकदार ख़ूब थी

सिर पर गत्ते की चमकती टोपी थी

चेहरे और हाथ-पाँव पर ख़ूब लाल रंग पोत रखा था

लेकिन लाल लँगोटे की जगह धारीदार अंडरवियर

और बदन में सफ़ेद बनियान

उसकी पोल खोल रही थी

उसने हनुमान का बाना धरा था

पर इतने भर से भला क्या हनुमान लगता

वह भी इस 'टेक्नो मेक-अप' के युग में जहाँ फ़िल्मों और टीवी सीरियलों में

तरह-तरह के हनुमान उछलकूद करते दिखते रहते हैं वह भी समझ रहा था अपनी दिकदारियों को

तभी तो चाल में हनुमान होने की ठसक नहीं थी।

बनने की विवशता

और नहीं बन पाने की असहायता के बीच फँसा हुआ एक उदास आदमी था वह

जो जीने का और कोई दूसरा तरीक़ा नहीं जानता था

इस बहुरूपिया लोकतन्त्र में

किसी साधारण तमाशागर के लिए

बहुत कठिन है बहुरूपिया बनना और बने रहना

जबकि निगमित हो रही है साम्प्रदायिकता प्रगतिशील कहला रहा है जातिवाद

समृद्धि का सूचकांक बन गयी हैं किसानों की आत्महत्याएँ

और आदिवासियों के खून से सजायी जा रही है भूमण्डलीकरण की अल्पना

बस केवल बहुरूपिया है जो बहुरूपिया नहीं है!

  continue reading

455 episoder

Artwork
iconDel
 
Alle episoder

×
 
Loading …

Velkommen til Player FM!

Player FM scanner netter for høykvalitets podcaster som du kan nyte nå. Det er den beste podcastappen og fungerer på Android, iPhone og internett. Registrer deg for å synkronisere abonnement på flere enheter.

Hurtigreferanseguide

Copyright 2024 | Sitemap | Personvern | Vilkår for bruk | | opphavsrett